राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भगदड़

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: Maharashtra (महाराष्ट्र) के वाशिम जिले में राजगांव इलाके में मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान अचानक मची भगदड़ (Stampede) में एक पदयात्री घायल हो गया।

घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Bharat Jodo Yatra

 

भारत जोड़ो यात्रा का आज महाराष्ट्र में नौवां दिन

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र में आज नौवां दिन है। सुबह अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से भगदड़ मची।

राजगांव के मराठवाड़ा-विदर्भ सीमा पर पारंपरिक मराठी संस्कृति के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का स्वागत किया गया।

Bharat Jodo Yatra

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) 1999 में वाशिम (Washim) आई थीं। 23 साल बाद राहुल गांधी वाशिम आए हैं। भारत जोड़ो यात्रा में नाना पटोले, माणिकराव ठाकरे, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, विधायक अमित जनक शामिल हुं।

Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने देश के लिए अपना परिवार खो दिया है। देश में डर का माहौल है। लेकिन मैं किसी से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से लोगों में विश्वास जगेगा। लोगों का समर्थन मिल रहा है, इससे लगता है अब बदलाव होगा।

Share This Article