बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो सड़क दुर्घटना में घायल, सिर में आई गंभीर चोट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो मंगलवार शाम को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई है।

जिला मुख्यालय के शबरी नगर में यह दुर्घटना हुई है। आनन-फानन में सहदेव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

सूचना मिलते ही कलेक्टर विनीत नंदनवार व एसपी सुनील शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से चर्चा की। गम्भीर अवस्था को देखते हुए सहदेव को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

सहदेव जिला मुख्यालय के शबरी नगर में स्कूटी पर अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। वाहन अनियंत्रित होने पर सहदेव व उसके मित्र सड़क पर गिर गए।

दुर्घटना में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव को सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में सहदेव को जिला अस्पताल लाया गया।

कलेक्टर विनीत नन्दनवार, एसपी सुनील शर्मा एवं एएसपी ओम चंदेल भी जिला अस्पताल पहुंचे और सहदेव का हालचाल जाना। इसके पश्चात सहदेव को एम्बुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर किया गया है।

सहदेव दिरदो वही बालक है जिसने सोशल मीडिया पर “बचपन का प्यार है मेरा भूल नहीं जाना रे” गाने ने धूम मचा दी थी। इसके बाद पॉप सिंगर बादशाह ने सहदेव को मुंबई बुलवाकर एक गीत भी रिकॉर्ड करवाया था।

Share This Article