गर्मियों में हाथ-पैरों में सूजन क्यों आती है? जानें कारण, खतरे के संकेत और बचाव के उपाय

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और थकान के साथ हाथ-पैरों में सूजन की समस्या भी बढ़ने लगती है। कई लोगों को इस दौरान पैरों, टखनों और उंगलियों में भारीपन महसूस होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भीषण गर्मी में शरीर की रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं, जिससे शरीर के विभिन्न हिस्सों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। यही वजह है कि हाथ-पैरों में सूजन दिखाई देने लगती है।

 

इसके अलावा कम पानी पीना, ज्यादा नमक खाना, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहना या शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना भी इस समस्या को बढ़ा सकता है।

 

कब हो जाना चाहिए सावधान?

 

आमतौर पर गर्मी के कारण होने वाली सूजन कुछ समय आराम करने पर ठीक हो जाती है। लेकिन अगर सूजन के साथ कुछ अन्य लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 

अगर सूजन वाली जगह पर दर्द हो, त्वचा लाल पड़ जाए, सांस लेने में तकलीफ हो या अचानक वजन बढ़ने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। वहीं अगर दोनों पैरों की बजाय सिर्फ एक पैर में ज्यादा सूजन दिखाई दे, तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार, ये लक्षण हार्ट, किडनी, लीवर या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा कर सकते हैं।

 

सूजन से बचने के आसान उपायखूब पानी पिएं

 

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में फ्लूइड बैलेंस बना रहता है।

 

नमक का सेवन कम करें

 

ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकता है, जिससे सूजन बढ़ सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में ही नमक का सेवन करें।

 

लंबे समय तक एक जगह न बैठें

 

लगातार बैठने या खड़े रहने से पैरों में सूजन बढ़ सकती है। बीच-बीच में थोड़ा टहलना फायदेमंद होता है।

 

पैरों को ऊंचाई पर रखें

 

सोते या आराम करते समय पैरों के नीचे तकिया लगाकर उन्हें थोड़ा ऊंचा रखें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सूजन कम होती है।

Share This Article