Latest Newsझारखंड'इंडिया' गठबंधन में तकनीकी रूप से अभी पूरी तरह नहीं हुई है...

‘इंडिया’ गठबंधन में तकनीकी रूप से अभी पूरी तरह नहीं हुई है सीट शेयरिंग, JMM ने..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Supriyo Bhattacharya on Seat Sharing : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने कहा कि अभी तकनीकी रूप से इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारा पूरी तरह नहीं हुआ है। 7,5,1,1 के फार्मूले की उन्हें जानकारी नहीं है। एक-एक सीट पर बात होनी चाहिए।

सीटों का बंटवारा हो, लेकिन केवल सीट नहीं बल्कि जीत की गारंटी होनी चाहिए। इंडिया गठबंधन (India Alliance) में भी बैठक में भी यह कहा गया था।

केवल सीट नहीं, बल्कि जीत की गारंटी होनी चाहिए

भट्टाचार्य ने झामुमो कार्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब दिया। सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि सीटों का बंटवारा व प्रत्याशियों पर गठबंधन में फैसला ग्राउंड रियलिटी को देखकर होनी चाहिए। इन भावनाओं से गठबंधन दलों को अवगत कराया दिया गया है।

लोहरदगा पर उन्होंने कहा कि यहां JMM के ज्यादा विधायक हैं। तीन झामुमो के हैं और दो कांग्रेस के हैं। गुमला के निर्वाचित प्रतिनिधि JMM के हैं। जमीनी हकीकत यही है कि वहां JMM सहयोगी दलों से ज्यादा मजबूत है।

कांग्रेस खूंटी और लोहरदगा पर दावा कर रही है, जबकि खूंटी को भी लें तो तमाड़ व खरसावां में JMM विधायक हैं। सिमडेगा व कोलेबिरा में कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि खूंटी व तोरपा में भाजपा के विधायक हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी आज भी राज्यहित और जनता के हित में चुनाव लड़ना चाहती है। जनता की आवाज सुनकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। हम जीत की गारंटी के साथ आगे बढ़ेंगे।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...