
Desk: सूर्या और तृष्णा की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दोनों सुपरस्टार की फिल्म करुप्पू इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म करुप्पू अपनी कमाई को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कमाल का बिजनेस किया और जबरदस्त रिकॉर्ड सेट कर दिया। बता दें ये ‘कंगुवा’ के बाद सूर्या की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन चुकी है।
फिल्म की कमाई की बात करें तो, कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ ने वर्ल्डवाइड 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सैकनिल्क के अनुसार, तमिल फेंटेसी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘करुप्पू’ ने सिंगल डे रविवार को तीसरे दिन 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 24.15 करोड़ के मुकाबले फिल्म की कमाई में तीसरे दिन 17.39% की बंपर उछाल मिली, जिसके बाद इसका तीन दिनों का कलेक्शन 68 करोड़ पहुंच गया।

