रणवीर सिंह पर भड़के सुशांत के फैंस, रणवीर इज जोकर कर रहा ट्रेंड

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक एक टेलीविजन विज्ञापन से असंतुष्ट हैं, जिसमें रणवीर सिंह सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे सुशांत के फैंस ने शनिवार को रणवीर सिंह इज जोकर को ट्रेंड कराना शुरू कर दिया है।

सुशांत के प्रशंसकों को लगता है कि रणवीर दिवंगत अभिनेता की मृत्यु के लंबे समय बाद उनकी कॉमर्शियल के जरिए पब्लिसिटी पाने के फिराक में हैं।

रणवीर सिंह पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, हैशटैग रणवीर सिंह इज जोकर।

यह जोकर और उसके गिरोह ने हमारे प्रिय सुशांत से फिल्में छीनने की योजना को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

हम आपको और बॉलीवुड को आश्वस्त कराएंगे कि हम आपको पहले से कहीं अधिक खराब महसूस कराते रहेंगे।

आप चाहकर भी उनके मुस्कान को नहीं भूला सकते।

रणवीर सिंह ने टेलीविजन विज्ञापन में बिंगो खाते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही एड में रणवीर ने मार्स, फैंटम, एलियन जैसे शब्द का इस्तेमाल किया हैं।

सुशांत को स्पेस और साइंस में काफी दिलचस्पी थी।

इस विज्ञापन को दिवंगत अभिनेता के फैंस उनसे जोड़ कर देख रहे हैं और रणवीर सिंह पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

Share This Article