BREAKING: सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी बदलाव! सुवेंदु अधिकारी बने नए मुख्यमंत्री, 9 मई को ब्रिगेड ग्राउंड में भव्य शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। सुवेंदु अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज हुई अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता जैसे सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, निशित प्रमाणिक, अग्निमित्र पाल और शंकर घोष भी शामिल हुए। बैठक के बाद पार्टी की ओर से सुवेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

मंत्रिमंडल में इन नेताओं को मिल सकती है जगह

सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के संभावित मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। दिलीप घोष, शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, निशित प्रमाणिक, जितेंद्र तिवारी और शरद्वत मुखर्जी को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा नीलाद्रि शेखर और प्रणत टुडू का नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में बताया जा रहा है। वहीं रुद्रनील घोष, दुधकुमार मंडल और बंकिम घोष भी मंत्री पद की दौड़ में मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

ब्रिगेड ग्राउंड में होगा भव्य शपथ ग्रहण

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई, शनिवार को सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को बेहद भव्य बनाने की तैयारी की गई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी जानकारी है। उनके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन नबीन समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस खास मौके पर शामिल होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।