मंडा पूजा आदिवासी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसे सहेज कर रखें : राम सूर्या मुंडा

खूंटी में मंडा पूजा मेले में विधायक राम सूर्या मुंडा ने आदिवासी संस्कृति को संरक्षण देने का संकल्प लिया और तस्की गांव में विकास कार्य की घोषणा भी की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि मंडा पूजा आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसे सहेज कर रखना आवश्यक है। विधायक शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के तस्की बिरदा गांव में आयोजित मंडा पूजा मेला एवं नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक बाबा बूढ़ा महादेव पूजा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर मंडा पूजा की महत्ता पर चर्चा की। ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने तस्की में भूत जल्द झूलन खूंटा निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता तौकिर आलम, फिरोज खान, लाल मुंडा, राजेश मुंडा, अजीत मुंडा, जिला सचिव सुशील पाहन, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।