स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का 92 साल की उम्र में निधन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलात में भर्ती थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था। लता जी ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।

कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद बीते 8 जनवरी से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोविड संक्रमित होने के बाद से इलाज चल रहा था।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

लता जी लगातार आईसीयू में डॉक्टरों की देख-रेख में इलाज चल रहा था। हालांकि उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था।

यहां तक कि उन्हें वेंटिलेटर पर कुछ दिनों के लिए रखा गया था और फिर बाद में वेंटिलेटर से हटा दिया गया था।

लेकिन अचानक तबीयत फिर बिगड़ी और वेंटिलेटर पर दोबारा रखा गया। लेकिन अचानक आज सुबह उनके निधन की खबर आई।

लता मंगेशकर के निधन की खबर के बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भारत की कोकिला के रूप में जानी जाने वाली लता मंगेशकर को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिल चुका है।

Share This Article