खूंटी : तोरपा विधायक सुदीप गुडिया ने शनिवार को रनिया प्रखंड अंतर्गत सोदे पंचायत के बरजो गाँव के ग्रामीणों से अपने आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें मुख्य रूप से पुल और सड़क से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ जंगली हाथियों के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

सुदीप ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया, ताकि विशेषकर रात के समय आवागमन के दौरान उन्हें कुछ सहायता मिल सके और वे अधिक सतर्क रह सकें।
सुदीप ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे जुड़कर उनका समाधान करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ वे क्षेत्र की आवश्यकताओं को संबंधित विभागों तक पहुँचाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल करते रहेंगे। जनता की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना ही जनप्रतिनिधि के रूप में हमारा दायित्व है।


