दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर दिखेगी झारखंड की झांकी

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Republic Day in Delhi: 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी भी दिखेगी।

इसमें झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।

15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का किया गया चयन 

दरअसल, गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम (National Program) के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है।

झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दिवंगत रतन टाटा (Ratan Tata) को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई थी।

Share This Article