सिगरेट नहीं देने पर महिला को बेरहमी से पीटा, फिर घर से दूर ले जाकर किया गैंगरेप

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang Rape With women: बिहार के लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का सामना सामने आया है।

बताया जा रहा है कि सिगरेट नहीं देने पर कुछ दबंगों ने पहले महिला को बेरहमी से पीटा और फिर उसे घर से दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। पीड़िता को अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

महिला के साथ यौन शोषण

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात तीन-चार दबंग महिला की दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे। जब महिला ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया, तो दबंगों ने गुस्से में उसको पहले बुरी तरह पीटा।

इसके बाद वे महिला को उठाकर घर से दूर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

वहीं, डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला के साथ यौन शोषण हुआ है। पीड़िता की हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये दोनों आरोपी भी पीड़िता के गांव के ही हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। लखीसराय के SP ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है और वे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article