चेन्नई : तमिलनाडु में सीएम थलपति विजय का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। डीएमके परिवार से जुड़ी काव्या मारन-अनिरुद्ध की शादी में सीएम विजय को न्योता मिला है। इस सब के बीच डीएमडीके के राज्यसभा सांसद ए के सुदीश ने भी अपनी बेटी की शादी में सीएम विजय को इनवाइट किया है। गुरुवार को सुदीश ने परिवार के साथ पहुंचकर सीएम विजय को निमंत्रण सौंपा। उनकी बेटी की सगाई चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल से हुई थी। वह अभिनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके के कोषाध्यक्ष भी हैं। डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत का दिसंबर, 2023 में निधन हो गया था।



