टेक्नोलॉजी

खुद को ट्रैक करने में मदद करेगा Google Maps का फीचर

नई दिल्ली: गूगल मैप्स एक ऐसा फीचर लॉन्च करेगा जो आपको खुद ट्रैक करने में मदद करेगा। गूगल मैप्स की टाइमलाइन में इनसाइटस टैब पेश किया गया।

कंपनी के इस फीचर के जरिए आपकी यात्रा के तरीकों को महीने-दर-महीने के आधार पर ट्रैक किया जाएगा।

इस सर्विस को धीरे-धीरे हर यूजर के पास रोलआउट किया जाएगा। अगर आपके पास यह फीचर अभी तक नहीं आया है तो आपको कुछ इंतजार करना होगा।

इनसाइटस के साथ, गूगल ने बार ग्राफ जोड़े हैं जिनकी मदद से यूजर्स अपनी एक्टीविटीज की तुलना कर सकते हैं।

मैप में किए गए लेटेस्ट एडिशन आपको यह बताएंगे कि यूजर ने एक महीने के दौरान यात्रा के अन्य साधनों की तुलना में चलने में ‎कितना समय बिताया है। इसमें पर्सनलाइज्ड स्टैटिस्टिक्स भी दिया गया होगा।

इनसाइटस फीचर आप जिन जगहों पर जाते हैं जैसे रेस्त्रां, बार, दुकान आदि, के बारे में गूगल की नॉलेज का इस्तेमाल कर आपको यह भी बताएगा कि कौन-सा दिन महीने में सबसे व्यस्त था।

इसके अलावा यह अब से आपके मूवमेंट को और अधिक विस्तार से ट्रैक करेगा।

गूगल ने यूआई में कुछ बदलाव भी किए हैं। इसमें स्क्रीन पर ज्यादा जानकारी को फिट करने के लिए एंट्रीज के बीच से सफेद स्पेस को कम कर दिया गया है।

साथ ही टाइमलाइन में बदलाव करने के लिए फ्लोटिंग बटन में बदलाव किए गए हैं। इसमें एक नया टि्प्स टैब भी जोड़ा गया है।

एंड्रॉइड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने जर्मनी और यूके में इनसाइटस फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है।

यह फीचर जल्द ही दुनिया के अन्य हिस्सों में उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह फीचर भारत में कब तक आएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker