जामताड़ा से दस साइबर अपराधी गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा जिले की साइबर पुलिस (Cyber police) ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से दस साइबर अपराधी को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

अपराधी लगातार साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने आज यहां बताया कि जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत तारा बहाल,रिगो चिंगो और हेड कर्माटांड़ में पुलिस ने छापामारी कर इन अपराधियों (Criminals) को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार सभी अपराधी लगातार साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे। सभी अपराधी ATM बंद होने, बिजली बिल भुगतान करने और विभिन्न तरह के App मोबाइल पर Download  करने के नाम पर लोगों से साबर ठगी करते थे।

Share This Article