एयरपोर्ट बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, मुंह में टॉयलेट पेपर ठूस मार डाला

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अजब गज़ब: एक महिला के लिए उसके बच्चे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यारे होते हैं। उनकी ख़ुशी के लिए मां कुछ भी कर सकती है।

हालांकि, कुछ ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिन्हें जानने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं और उनके मन में कई तरह के सवाल पैदा होने लगेता हैं।

मामला जानने के बाद लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि क्या वाकई एक मां ऐसी हरकत कर सकती है।

जापान की राजधानी टोक्यो से ऐसा ही एक मामला 2019 में सामने आया था।

2019 में टोक्यो एयरपोर्ट पर 23 सोल की कोयूरी कितै  ने अचानक बच्चे को जन्म दे दिया था। कोयूरी ने बच्चे को एयरपोर्ट के बाथरूम में जन्म  दिया था। लेकिन उसे ये बच्चा नहीं चाहिए था।

उसने किसी को अपनी प्रेग्नन्सी के बारे में नहीं बताया था। इस अनचाही प्रेग्नेंसी से छुटकारा पाने के लिए उसने एबॉर्शन की भी कोशिश की थी। लेकिन जापानी क़ानून की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाई।

आखिरकार उसने एयरपोर्ट के बाथरूम में बच्चे को जन्म देने के बाद उसे मार डाला था।

जापान में 22 हफ्ते के बाद एबॉर्शन नहीं किया जा सकता

2019 में हुई इस घटना को लेकर अब सुनवाई शुरू की गई है। कोर्ट में कोयूरी ने कहा कि उसकी प्रेग्नेंसी की जानकारी किसी को नहीं थी।

जब तक उसे पता चला कि प्रेग्नेंट है, तब तक 22 हफ्ते हो चुके थे। जापान में 22 हफ्ते के बाद एबॉर्शन नहीं किया जा सकता।

इस वजह से उसे बच्चा रखना पड़ा। हालांकि, इस दौरान उसने कोई दवा नहीं खाई। अचानक एयरपोर्ट पर उसे लेबर पेन शुरू हुआ।

 इसके बाद उसने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। लेकिन डर के मारे उसने बच्चे को मार दिया।

Share This Article