शादी तय होने के बाद भाग गई युवती, लालपुर से पुलिस ने ऐसे किया बरामद

इस संबंध में 6 जून को युवती की मां संतोषी देवी ने सिकिदिरी थाना में उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: माता-पिता ने शादी तय कर दी तो युवती प्रिया कुमारी इससे नाराज हो गई और 3 जून को घर छोड़कर भाग गई।

वह अपने रिश्तेदार के पास लालपुर (Lalpur) चली गई, लेकिन माता-पिता को इसकी जानकारी नहीं दी और उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया।

मामला सिकिदिरी थाना (Sikidiri Police Station) क्षेत्र के हेसातू गांव का है।

इस संबंध में 6 जून को युवती की मां संतोषी देवी ने सिकिदिरी थाना में उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मोबाइल खुलते ही पता चला लोकेशन

प्रिया कुमारी का मोबाइल जैसे ही खुला, सिकिदिरी पुलिस में उसका लोकेशन पता किया और शनिवार को उसे लालपुर से बरामद कर लिया।

इसके बाद युवती को उसके परिजन को सौंप दिया गया है।

Share This Article