खूंटी में यहां घर से आ रही थी बदबू, दरवाजा खोला तो शॉक्ड रह गए लोग

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जरियागढ़ पुलिस ने शनिवार को बक्सपुर बड़का टोली निवासी मानती बारला (40) का शव उसके ही घर से बरामद किया।

जानकारी के अनुसार बक्सपुर बड़का टोली निवासी पूना बारला एक सप्ताह पूर्व शराब के नशे में अपनी पत्नी मानती बारला के सिर पर जलती हुई लकड़ी से मार कर हत्या कर दी थी और शव को घर के अन्दर ही छिपा कर रखा हुआ था।

कुद दिनों के बाद जब शव से दुर्गध उठने लगा, तो आसपास के लोग परेशान हो गये। खेजबीन करने पर ग्रामीणों ने पाया कि पुना बारला अपनी पत्नी के शव को घर के अन्दर छुपा कर रखे हुए है।

बाद में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जरियागढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिएसदर अस्पताल भेज दिया।

जरियागढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मानती बारला की अंतिम बार 30 दिसम्बर को अपने भाई से फोन से बात हुई थी।

उसके बाद मानती बारला की अपने मायके के लोगों से किसी तरह की कोई बात नहीं हो पायी। मानती बारला का मायका तोरपा प्रखंड के ओकड़ा करंजटोली में है।

वहां मानती बारला के दो बच्चे भी रहते हैं। एक बच्चा मानती बारला और हत्यारे पति पुना बारला के साथ बक्सपुर बड़का टोली में रहता है, जो 10-12 दिनों से गांव में दूसरे के घर में रह रहा है।

Share This Article