झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म! इस दिन आएंगे नतीजे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JAC 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

jacresults.com पर रिजल्ट चेक करने की सुविधा उपलब्ध होगी। JAC ने संभावित तारीख का ऐलान कर दिया है, जिसके मुताबिक 5 मई 2025 को नतीजे घोषित हो सकते हैं।

रिजल्ट की ताजा अपडेट

JAC ने साफ किया है कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट 5 मई 2025 को जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को आसान रखा है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स फॉलो कर छात्र अपने नतीजे देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘वार्षिक माध्यमिक परीक्षा – 2025’ के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज में अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
  • जानकारी सबमिट करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर लें।
Share This Article