जाने-माने पत्रकार ई. सोमनाथ का केरल में निधन

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: प्रमुख पत्रकार ई. सोमनाथ का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 60 वर्ष के थे।
वह अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं।

इस सप्ताह की शुरूआत में, सोमनाथ अपने घर में गिर गए थे और उन्हें रक्तस्राव हुआ था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह कोविड पॉजिटिव थे।

अनुभवी पत्रकार हाल ही में तीन दशक से अधिक की सेवा के बाद दैनिक मलयाला मनोरमा से सेवानिवृत्त हुए थे।

कन्नूर के रहने वाले सोमनाथ सदी के अंत से राज्य की राजधानी में काम कर रहे थे। वह यहाँ के कई वर्तमान पत्रकारों के गुरु थे और सभी उनको पसंद और सम्मान करते थे।

जब भी केरल विधानसभा का सत्र होता था, तो उनके दैनिक कॉलम के अलावा उनकी राजनीतिक रिपोटरें पर विभिन्न राजनीतिक हलकों में गहन चर्चा और बहस होती थी।

प्रकृति के प्रति सोमनाथ के प्रेम ने उन्हें एक उत्साही यात्री बना दिया और वे अपनी यात्रा पर एक पुस्तक लिखने की प्रक्रिया में थे।प्यार से बुलाए जाने वाले सोमन को याद करने के लिए हर तरफ से शोक संवेदनाएं उमड़ने लगी हैं।

Share This Article