यह झारखंड का नहीं, कांग्रेस का बजट: संजय सेठ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए रांची के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जो बजट पेश किया है, यह राज्य का बजट नहीं है।

यह पूरी तरह से कांग्रेस का बजट है।

उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर झारखंड में यह सरकार आई है, वह पूरी तरह चकनाचूर हुआ है।

राज्य की जनता की उम्मीदें तार-तार हुई हैं। बीते एक साल के कार्यकाल में यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ने देश के साथ जो किया, वह झारखंड जैसे राज्य के साथ कर रही है।

यह बजट कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाने वाला बजट है।

संजय सेठ ने कहा कि कहने को तो हजारों करोड़ रुपये का बजट पेश कर दिया गया लेकिन सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इस बजट में सरकार ने अपने चुनावी वायदों को पूरा करने के लिए क्या प्रावधान किया है।

सरकार को यह भी बताना चाहिए कि किसानों का कर्ज माफ करने में इतना देर क्यों हुआ। कुल मिलाकर यह बजट राज्य की जनता की भावनाओं को आहत करने वाला है।

Share This Article