पुतिन विरोधी नवलनी की अंतिम यात्रा में शरीक हुए हजारों लोग, मनाही के बाद भी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anti-Putin Navalny: रूस (Russia) की सरकारी एजेंसी क्रेमलिन की चेतावनी के बावजूद शुक्रवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल होकर उनको श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में शामिल समर्थक Navalny-Navalny के नारे लगाते हुए कह रहे थे कि आप डरे नहीं थे, हम भी नहीं डरेंगे। आपकी मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। उन्हें Moscow में बोरिसोव्स्की कब्रिस्तान में दफनाया गया।

भीड़ के बीच कई लोगों ने हाथों में फूल

नवलनी की अंतिम यात्रा में उनकी मां ल्यूडमिला और पिता अनातोली भी शामिल हुए। रूस से बाहर होने के कारण उनकी पत्नी और बच्चे इसमें शामिल नहीं हुए। भीड़ के बीच कई लोगों ने हाथों में फूल लिए अंतिम विदाई दे रहे थे।

कई राष्ट्रपति Vladimir Putin के विरोध में नारे लगा रहे थे। नवलनी के समर्थक अंतिम यात्रा का लाइव प्रसारण कर रहे थे। स्थानीय मीडिया ने इसे काफी कम कवरेज दिया।

बोरिस नादेजदीन और येकातेरिना डंटसोवा भी शामिल

इसमें भाग लेने वालों में अमेरिकी राजदूत लिन ट्रेसी सहित पश्चिमी राजनयिक, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बोरिस नादेजदीन और येकातेरिना डंटसोवा भी शामिल थे। उनकी पत्नी यूलिन ने पुतिन और मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन पर सार्वजनिक अंतिम संस्कार को रोकने की कोशिश का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को Alexey Navalny के अंतिम संस्कार में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य 22 लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले हिरासत में ले लिया गया।

Share This Article