रांची में गांजा तस्करी के आरोप सुखदेवनगर और गढ़वा के तीन गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची की दशमफॉल थाना पुलिस (Dashmfall Police Station) ने गांजा तस्करी (Ganja Smuggling) के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो 700 ग्राम गांजा, दो मोबाईल फोन और एक ब्लू रंग का यामहा स्कूटी बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम (SP Naushad Alam) ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार तस्करों में सुखदेवनगर थाना निवासी सुनील कुमार सिंह, गढ़वा निवासी नवनीत कुमार और तमाड़ निवासी प्रदीप कुमार महतो शामिल हैं।

छापेमारी टीम में सशस्त्र बल थे शामिल

गुप्त सूचना पर इंस्पेक्टर विमल नंदन सिन्हा (Inspector Vimal Nandan Sinha) के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना मोड़ के समीप आरोपितों को धर दबोचा।

दोनों ने बताया कि नए साल पर गांजा को ज्यादा दाम पर रांची में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर प्रदीप कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी टीम (Raid Team) में विष्णुकांत, अनुषेक कुमार, जगरनाथ सिंह मुंडा, रामचंदन सोरेन, नंदकिशोर महतो सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article