झारखंड : तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर चार बच्चों के साथ घर से निकाला

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिड़ीह: गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी बेबून खातून (कोलड़िहा 7 नंबर की रहने वाली) ने डीसी-एसपी गिरिडीह समेत तमाम अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व समीर अंसारी पिता मजहर मियां कछेल रताबहियार थाना गांडेय के साथ शादी हुई थी। लेकिन बराबर उसके साथ मारपीट किया करते थे।

कुछ दिनों के बाद उसका पति समीर अंसारी, ससुर मजहर मियां, सलमा खातून, लेसा खातून, के द्वारा दहेज एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

इसी बीच विगत 22 सितंबर 2020 को उसके पति ने उसे तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कह कर उसके चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। इस मामला को लेकर प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Share This Article