जश्न-ए-मिलादुन्नबी को लेकर रांची में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जश्न-ए-मिलादुन्नबी (Jashn-e-Miladunnabi) नौ अक्टूबर को राजधानी रांची (Ranchi) सहित पूरे राज्य में मनाया जायेगा।इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंजताम किये गये हैं।

ग्रामीण और शहरी इलाके में जुलूस-ए-ईद (Jashn-e-Miladunnabi) मिलादुन्नबी रविवार की सुबह नौ बजे निकाला जायेगा।

रांची के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जो जुलूस निकलेगा वह डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार तक पहुंचेगा।

पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की

DC Rahul Sinha और SSP किशोर कौशल ने संयुक्त आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है।

जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी पर (Jashn-e-Miladunnabi) शहर को छह अलग-अलग जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

जुलूस के आगे एवं पीछे भी मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे। साथ ही शहर के कुल 41 स्थानों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है।

नौ अक्टूबर को सुबह सात बजे से पर्व की शांतिपूर्ण समाप्ति तक इनकी प्रतिनियुक्ति की गई है।

जश्न-ए-मिलादुन्नबी के (Jashn-e-Miladunnabi) मौके पर जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। कंट्रोल रुम में सुबह सात बजे से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

जीवन रक्षक दवाओं के साथ मौजूद रहेगा

पवन कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, सदर को रांची नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनका मोबाइल नंबर 9431334005 है.

वहीं अग्निशमन पदाधिकारी, रांची को रिसालदार बाबा, कर्बला चौक, रतन पीपी एवं जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

वहीं रांची के सिविल सर्जन को रिसालदार बाबा मजार के पास एवं नियंत्रण कक्ष में एक-एक एम्बुलेंस लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। ये एंबुलेंस आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ मौजूद रहेगा।

Share This Article