हेमंत सरकार को बदलने का आ गया समय: लक्ष्मीकांत बाजपेयी

उन्होंने कहा कि झारखंड में कई तरह की समस्या है, जैसे भ्रष्टाचार (Corruption), महंगाई महिलाओं की सुरक्षा।

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक (Democratic) देश है, यहां पर किसी की आवाज को नहीं दबाया जा सकता है।

यदि कांग्रेस के लोग यह कह रहे हैं कि उनके नेता को लोकसभा (Lok Sabha) में नहीं बोलने दिया गया तो यह पूरी तरह से गलत है।

कांग्रेस खुद लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी है।

समस्याओं के निदान के लिए वह जनता के बीच जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे

BJP नेता व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार को रांची हवाई अड्डे (Ranchi Airport) पर पत्रकारों (Reporters) को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले स्थानीय Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में बाजपेयी ने कहा कि झारखंड की हेमन्त सरकार को बदलने का समय आ गया है और संवैधानिक तरीके से वर्तमान सरकार को BJP के कार्यकर्ता हटाने का काम करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हर जगह यह शिकायत दर्ज करा रहे हैं कि उनके नेता राहुल गांधी की सदस्यता BJP के कारण चली गई है, जबकि पूरा मामला कोर्ट में है और जो भी निर्णय लिया गया है, वह न्यायालय ने लिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि कांग्रेस के लोग भाजपा पर आरोप लगाते हैं तो वह पूरी तरह से निराधार है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में कई तरह की समस्या है, जैसे भ्रष्टाचार (Corruption), महंगाई महिलाओं की सुरक्षा।

इन सभी समस्याओं के निदान के लिए वह जनता के बीच जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।

Share This Article