टोक्यो ओलंपिक व पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन इस साल का सबसे अहम कार्य

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने वर्ष 2021 के पहले दिन भाषण दिया। उनके अनुसार टोक्यो ओलंपिक और पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन साल 2021 में सबसे महत्वपूर्ण बात होगी।

एक साल तक स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक की चर्चा में बाख ने कहा कि हमें टोक्यो ओलंपिक को एक ऐसा अविस्मरणीय ओलंपिक बनाना चाहिये, जिसमें भाग लेने वाले सभी व्यक्ति सुरक्षित हों।

साथ ही बाख ने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष 2021 से हमें पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की तैयारी पर भी ध्यान देना होगा। पेइचिंग में सभी तैयारी कार्य योजनानुसार किये जा रहे हैं।

हमने चीनी साझेदारों व दोस्तों का वचन व संकल्प देखा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने सिलसिलेवार गतिविधियों का आयोजन किया है।

उसने शक्तिशाली बनने, सक्रिय बनने और स्वस्थ बनने का आह्वान किया।

साथ ही उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ समान स्वास्थ्य के मुद्दे पर सहयोग भी किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Share This Article