रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस 6 जनवरी से मधुपुर तक जायेगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Train Time Table: रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस का विस्तार मधुपुर (Madhupur) तक किया गया है। अब यह ट्रेन रांची से मधुपुर तक चलायी जायेगी। मधुपुर से न्यू गिरिडीह होते हुए रांची जायेगी।

इसकी सूचना रेलवे ने जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 18617 और 18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस (Ranchi-New Giridih-Ranchi Express) 6 जनवरी से मधुपुर तक जायेगी।

ट्रेन संख्या 18617 रांची- मधुपुर एक्सप्रेस 06.00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी और 1.50 बजे मधुपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18618, मधुपुर-रांची एक्सप्रेस मधुपुर से अपराह्न तीन बजे प्रस्थान करेगी और रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी।

Share This Article