झारखंड में इसी माह करना है 3000 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, 3 साल से अधिक…

राज्य पुलिस मुख्यालय ने तबादलों की तैयारी पूरी कर ली गई है। वैसे पुलिस पदाधिकारी जो CID , पुलिस मुख्यालय, स्पेशल ब्रांच, एसीबी या जगुआर में हैं, उन्हें तबादले के दायरे के बाहर रखा जा सकता है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand police transfer : 3 साल से अधिक समय से एक ही जिले में जमे झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के लगभग 3000 जूनियर अधिकारियों का तबादला सरकार को 31 जनवरी तक पूरा कर लेना है। चुनाव आयोग की ओर से मिले आदेश के आलोक में ऐसा करना अनिवार्य है।

इस दृष्टि से देखें तो इस आदेश के दायरे में साल 2018 बैच के दो हजार से अधिक दारोगा के साथ-साथ तीन हजार से अधिक दारोगा व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल हो जाते हैं।

यह भी महत्वपूर्ण है कि तीन साल से जमे DSP स्तर के अधिकारियों का भी तबादला होना है।

DSP रैंक में 93 नवप्रोन्नत हुए अफसरों की भी Posting होनी है। राज्य में तकरीबन दो दर्जन जगहों पर DSP स्तर के पदाधिकारियों का पद रिक्त है।

पुलिस मुख्यालय पूरी कर चुका है तैयारी

मिल रही जानकारी के अनुसार, तबादलों को लेकर इसी बोर्ड की बैठक होनी है।

राज्य पुलिस मुख्यालय ने तबादलों की तैयारी पूरी कर ली गई है। वैसे पुलिस पदाधिकारी जो CID , पुलिस मुख्यालय, स्पेशल ब्रांच, एसीबी या जगुआर में हैं, उन्हें तबादले के दायरे के बाहर रखा जा सकता है।

 

Share This Article