गिरिडीह में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: पशु तस्करी के लिए नवादा से गिरिडीह की ओर आ रहे तीन पिकअप वाहन को शनिवार देर रात ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपूर्द कर दिया।

मामला गावां थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि तीन वाहनों पर दर्जनाधिक मवेशी लादकर पशु तस्कर  नवादा से गिरिडीह की ओर आ रहे थे।

इसी क्रम में गावां के करीब सामने से आ रहे एक कार से टक्कर होते होते बचा।

पिकअप वाहन के तेज होने से ग्रामीणों को शक हो गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों वाहनों का पीछा करके पकड़कर गावां थाना के हवाले कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए गावां थाना प्रभारी ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि तीन पिकअप वाहन को जब्त किया गया है।

 वहीं दो लोगों के विरुद्ध पशु तस्करी व क्रूरता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Share This Article