खूंटी में ओडिशा का गांजा सप्लायर सहित दो गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लाकर बेचने वाले एक सप्लायर समेत दो लोगों को तोरपा पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ओडिशा के कोरापुट जिले के लोमतापुट थाना क्षेत्र का दौनागुड़ा का रहने वाला मिलोन पुजारी है।

इसके साथ गिरफ्तार युवक रनिया थाना क्षेत्र के कोटांगेर का रहने वाला प्रभात समीर सुरीन है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रनिया तरफ से बिक्री के लिए गांजा लेकर तोरपा एनएचपीसी मैदान आया हुआ है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी आशुतोष शेखर ने तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

छापामारी टीम जब एनएचपीसी मैदान पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति पेड़ के नीचे बैग के साथ खड़ा हैए जो पुलिस बल को देखते ही बैग लेकर पेड़ से पूरब दिशा की ओर भागने लगा।

पुलिस बल ने करीब सौ मीटर तक पीछा कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पकडाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रभात समीर सुरीन बताया गया।

इसके पास से बैग में रखा करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके बाद पकड़ाये व्यक्ति प्रभात समीर सुरीन ने बताया कि बरामद गांजा उसका साथी मिलोन पुजारी जो ओडिशा के कोरापुट जिला के रहने वाला हैए करीब दो सप्ताह पहले पैक किया हुआ 15 किलोग्राम गांजा लाकर दिया था।

उसमें से पांच किलोग्राम गांजा लेकर बेचने आए थे। बाकी दस किलोग्राम गांजा रनिया चौक स्थित किराए के मकान में रखा हुआ है।

इसके बाद उसके निशानदेही पर रनिया चौक स्थित प्रभात समीर सुरीन किराए के मकान से दस किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

देर रात मिलोन पुजारी को भी तोरपा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

Share This Article