क्राइमझारखंड

झारखंड में यहां मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों को 10 लड़कों के ग्रुप ने उठाया फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है

गुमलाः विशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना क्षेत्र में रौंगटे खड़ी करने वाली एक वारदात सामने आयी है, जहां दशहरा मेला देखकर घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों को 10 युवकों के ग्रुप ने उठाया और फिर सुनसान स्थान में ले जाकर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

सभी ने दोनों नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों पीड़िता इस दौरान मदद के लिए चिल्लाती रहीं लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा।

मामले में रविवार को परिजनों के साथ पीड़ित लड़कियां थाना पहुंचीं और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस को दिए बयान में लड़कियों ने बताया कि युवकों ने उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मारपीट भी की।

झारखंड में यहां मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों को 10 लड़कों के ग्रुप ने उठाया फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया पीड़ित लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजने की बात कही है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है।

क्या है मामला

प्राथमिकी के अनुसार, दोनों नाबालिग पीडि़त लड़कियों की उम्र 15 वर्ष के करीब हैं। दोनों शुक्रवार को अपने भाई के साथ जोभीपाठ में दशहरा मेला देखने गई थीं।

झारखंड में यहां मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों को 10 लड़कों के ग्रुप ने उठाया फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

वहां से लौटने के क्रम में ऊपर लोदा व चांपाकोना के बीच अचानक 10 युवकों की टोली पहुंची और दोनों लड़कियों को कब्जे में ले लिया।

इसके बाद भाई को मारपीट कर भगा दिया। फिर इन 10 युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच जान बचाकर भागे भाई ने गांव पहुंचते ही इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी।

जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण दोनों किशोरियों को खोजने निकल पड़े। ग्रामीणों को आता देख सभी युवक मौके से फरार हो गए।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker