Ukraine-Russia War : Russia Army ने किया यूक्रेनी शहर के मेयर का अपहरण, कीव में जोरदार धमाके

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 17वें दिन भी जारी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है और यूक्रेन रूस की शर्तें मानकर झुकने को राजी नहीं है।

अब रूस की सेनाओं का पूरा जोर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को लेकर है। कीव में जोरदार धमाके सुने गए हैं। अन्य शहरो पर भी रूस का हमला जारी है।

यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का रूसी सेना ने अपहरण कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सेना ने मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया है। दावा किया गया है कि फेडोरोव ने मेलिटोपोल पर कब्जे में रूसी सेना को सहयोग करने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद रूसी सेना ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मेयर के अपहरण की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध करार दिया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि लोकतांत्रिक देश में लोग इस घटना का विरोध करेंगे।

इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को तबाह करने की रणनीति बनाई है। कई देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रूसी सैनिक यूक्रेन पर बम बरसाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा कीव के बाहर के क्षेत्रों में भी भारी लड़ाई चल रही है, जिसमें बुका, इरपिन और होस्टोमेल शामिल हैं।

Share This Article