BJP का ‘नारा’, जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी: संजय सिंह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ulgulan Justice Maharally: रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के तत्वावधान में उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Justice Maharally) का आयोजन किया गया।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश में अलग-अलग जगहों पर BJP की दुकान समेटी जा रही है।

बिहार के अंदर BJP की दुकान को बंद करने का जिम्मा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने लिया है। प्रियंका चतुर्वेदी का गठबंधन महाराष्ट्र में BJP को हटाने में लगा है।

बिरसा की धरती से मोदी को संदेश दे रहा कि BJP जमानत जब्त कराने को तैयार है। हमारे सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, Hemant Soren को जेल में रखा है। पूरा देश झारखंड के साथ लड़ाई में खड़ा है।

Share This Article