BJP को भगाना है, देश को बचाना है: तेजस्वी यादव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ulgulan Justice Maharally: रांची के प्रभात तारा मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के तत्वावधान में उलगुलान न्याय महारैली (Ulgulan Justice Maharally) का आयोजन किया गया।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेजस्वी याद ने कहा कि झारखंड ने मूड बना लिया है।

BJP को भगाना है, देश को बचाना है। BJP को भगाओ, देश का संविधान, लोकतंत्र बचाओ। मोदी की बात नहीं करने आए हैं। पढ़ाई, दवाई की बात करने आए हैं। पूरे देश में तानाशाही चल रही है, उसे कुचलना है।

यहां केजरीवाल और Hemant की एक-एक सीट खाली है। जनता मालिक है। दोनों को न्याय दिलाना है।

तेजस्वी ने कहा कि झारखंड और दिल्ली में इतना अच्छा काम चल रहा था। मोदी को पचा नहीं। ED, IT और CBI को लगा दिया। जेल में डाला गया। पूर्व में मेरे पिता को भी जेल में डाला।

उनके ऊपर भी केस लगाया गया। इन्हें नहीं पता, हम क्या डरेंगे। देश को बदहाल किया है। इसका बदला लेना है केंद्र सरकार से।

Share This Article