
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने जनरल बैंकिंग और स्पेशलिस्ट सेगमेंट में कुल 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से जारी है और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण
स्पेशलिस्ट पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आईटी पदों के लिए B.E./B.Tech, MCA या M.Tech (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री आवश्यक है। चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए ICAI से CA, लॉ ऑफिसर के लिए LLB तथा फॉरेक्स एवं रिस्क मैनेजमेंट पदों के लिए MBA (Finance), CA या संबंधित विशेषज्ञता मांगी गई है। जनरल बैंकिंग पदों की योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
पदों का विवरण:
सीनियर मैनेजर – 153
मैनेजर – 163
चीफ मैनेजर – 52
असिस्टेंट जनरल मैनेजर – 20
डिप्टी जनरल मैनेजर – 7
चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

