
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत अपने विभिन्न वर्कशॉप, डिवीजन और यूनिट में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती तकनीकी ट्रेड्स के साथ मेडिकल लैब टेक्नीशियन (पैथोलॉजी/रेडियोलॉजी) ट्रेड के लिए भी की जा रही है। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष होगी। रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है।
योग्यता, आयु सीमा और स्टाइपेंड
तकनीकी ट्रेड्स के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। मेडिकल लैब टेक्नीशियन ट्रेड के लिए 50% अंकों के साथ 10वीं तथा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
आयु 19 अगस्त 2026 के अनुसार 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को NTC/STC धारकों के लिए न्यूनतम ₹9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया, पदों का विवरण और आवेदन
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। प्रमुख पदों का विवरण इस प्रकार है—
कटिहार एवं तिनधारिया वर्कशॉप – 1103
अलीपुरद्वार डिवीजन – 651
रंगिया डिवीजन – 750
लामडिंग डिवीजन – 1274
तिनसुकिया डिवीजन – 860
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप – 881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप – 763
मुख्यालय/मालीगांव – 495
इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

