DGP की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड को भेजा लेटर, कहा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Union Home Ministry Sent Letter to Jharkhand Govt.: DGP की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने झारखंड सरकार को लेटर लिखा है।

नियुक्ति में Supreme Court के निर्देशों के पालन की जानकारी देते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि कार्यवाहक DGP को नियुक्त नहीं किया जाए। कहा गया है कि योग्य पुलिस अधिकारी रहने के बावजूद कई राज्यों द्वारा अस्थायी DGP की नियुक्ति की जाती है।

ऐसे सभी राज्यों से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन इस संदर्भ में करने का आग्रह किया गया है। लेटर में प्रकाश सिंह मामले में Supreme Court के निर्देशों पर जोर दिया गया है। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि अस्थायी या कार्यवाहक DGP को केवल असाधारण परिस्थितियों में ही नियुक्त किया जाना चाहिए।

Share This Article