हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया ‘भोले बाबा’ का बयान, जानिए डिटेल…

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bhole Baba Statement in Hatras Stampede : शनिवार को यूपी (UP) के हाथरस के सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का उसके सत्संग में हुए हादसे के बाद पहला बयान सामने आया है। सत्‍संग के दौरान भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी।

बाबा ने हादसे पर दुख जताते हुए सरकार और प्रशासन से अपेक्षा की है कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्‍यक्ति को बख्‍शा न जाए। बता दें कि मामले में शुक्रवार को मुख्‍य आरोपी मधुकर को गिरफ्तार किया जा चुका।

हाथरस के ASP निपुण अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। उधर मधुकर के अधिवक्ता ए पी सिंह का दावा है कि उसने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। यूपी पुलिस (UP Police) ने देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

हादसे के बाद फरार चल रहे मधुकर के विरुद्ध हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मधुकर नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा का मुख्य सेवादार है। बाबा हादसे के बाद से ही गायब है। उसके मैनपुरी के बिछवां स्थित आश्रम में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

नारायण हरि साकार के नाम से प्रसिद्ध सूरजपाल (Surajpal) उर्फ भोले बाबा ने एक वीडियो बयान में कहा है ‘… मैं 2 जुलाई की घटना के बाद बहुत दुखी हूं। भगवान हमें इस दर्द को सहन करने की शक्ति दें।’

भोले बाबा ने लोगों से सरकार और प्रशासन से विश्वास बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा…।

इस वीडियो(Video)में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा ने दावा किया कि उसने अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से समिति के सदस्यों से शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहने और जीवन भर उनकी मदद करने का अनुरोध किया है।

Share This Article