उत्तराखंड: धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्टफोन प्रदान किए।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया।

धामी ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पहले दिन अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का पड़ना इस अवसर को विशेष बनाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदियों से बालिकाओं को शक्ति का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती रही है।
uttarakhand-cm-dhami-international-girl-child-day-smartphones-meritorious-students

मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन का वास्तविक महत्व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और उन्हें समान अवसर सुनिश्चित करने में है।

उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की ताकत और राष्ट्र के भविष्य की नींव हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

क्षैतिज आरक्षण से तात्पर्य अलग-अलग श्रेणी की महिलाओं को इसी 30 प्रतिशत आरक्षण में कोटा प्राप्त होता है।

धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है तथा अब तक इस योजना के तहत चार लाख से अधिक लाभार्थियों को सहायता दी जा चुकी है।
uttarakhand-cm-dhami-international-girl-child-day-smartphones-meritorious-students

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देने की पहल का उद्देश्य उन्हें तकनीक से जोड़ना तथा ज्ञान और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

धामी ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट खरीदने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है।
uttarakhand-cm-dhami-international-girl-child-day-smartphones-meritorious-students

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की डिजिटल शिक्षा तक पहुंच आसान बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने बाल विवाह और अन्य सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।