Latest Newsझारखंडउत्तराखंड बाढ़ त्रासदी : झारखंड के 15 लोग लापता

उत्तराखंड बाढ़ त्रासदी : झारखंड के 15 लोग लापता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: उत्तराखंड में आई बाढ़ के बाद झारखंड के पंद्रह लोग लापता हैं, एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, उत्तराखंड में जोशीमठ के पास बाढ़ के बाद अब तक 26 शव बरामद किए गए हैं।

 शाह ने मंगलवार को कहा कि एक भूस्खलन के बाद हिमस्खलन की यह दर्दनाक घटना हुई।

उत्तराखंड में लापता हुए लोगों के परिजनों ने झारखंड सरकार से सहायता की गुहार लगाई है।

राज्य मुख्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, लोहरदग्गा जिले के नौ लोग और रामगढ़ जिले के छह लोग रविवार से लापता हैं।

वे 23 जनवरी को एनटीपीसी परियोजना के काम के लिए उत्तराखंड में थे।

लापता लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं और परिवार के सदस्य उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना में लापता हुए लोगों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सोरेन ने कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो उन्हें उन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए, जो श्रम विभाग द्वारा संचालित राज्य नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी किए गए हैं।

झारखंड सरकार ने कुल 11 हेल्पलाइन और कुछ व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कंट्रोल रूम के नंबरों में 06512490055, 06512490083, 06512490036, 06512490058, 06512490052 और 06512490152 नंबर शामिल हैं।

जरूरतमंदों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472 और 9431337272 जारी किए गए हैं।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...