रांची में आपसी दुश्मनी में हुई थी विकास भुइयां की हत्या, एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के तालाब से 17 नवम्बर को हुई हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

सबसे पहले पुलिस ने शव का शिनाख्त विकास भुइयां के रूप में की। जांच के दौरान हत्या में शामिल आरोपित संजय मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की वजह आपसी दुश्मनी बताई जा रही है। जिसकी वजह से विकास भुइयां की हत्या हुई।

आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि दीपावली के दूसरे दिन अपने साथी को शराब पिलाकर सुनसान जगह ले गया और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी ।

उसके बाद शव को छुपाने की नीयत से पुंदाग के तालाब में हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था। ओपी प्रभारी ने सोमवार को बताया कि हत्याकांड मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article