Latest NewsUncategorizedविराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया 72वां शतक, रिकी पोटिंग को...

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया 72वां शतक, रिकी पोटिंग को छोड़ा पीछे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में बेहतरीन शतकीय पारी (113) खेली और सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) (71 शतक) को पीछे छोड़ दिया।

कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 72वां शतक है और वह अब एलीट लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

कोहली का वनडे (ODI) में यह 44वां शतक है। कोहली अब पचास ओवर के प्रारूप में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतक (49) के रिकॉर्ड की बराबरी करने से केवल 5 शतक दूर हैं।

ईशान किशन ने 210 रनों की तूफानी पारी खेली

कोहली के लिए यह शतक खास है क्योंकि यह तीन साल से अधिक के बड़े अंतराल के बाद आया है।

कोहली, जो इस साल की शुरुआत में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, इसके बाद उन्होंने T20 प्रारूप में फॉर्म में वापस की और एशिया कप (Asia Cup) में अपना पहला T20 शतक लगाया। इसके बाद वह ICC T20 विश्व कप (World Cup) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

कोहली मैच में 113 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 91 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और 2 छक्के लगाए। मैच में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishaan Kishan) ने भी 210 रनों की तूफानी पारी खेली।

spot_img

Latest articles

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, जानिए कौन मंत्री कहां करेंगे ध्वजारोहण

Flag Hoisting on Republic Day : मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 26 जनवरी,...

CSPOC सम्मेलन में PM मोदी का संदेश, जनकल्याण ही भारतीय लोकतंत्र की असली ताकत

PM Modi's Message at the CSPOC conference: गुरुवार को नरेंद्र मोदी ने CSPOC के...

दिसंबर 2025 में भारत का ट्रेड घाटा बढ़ा, आयात तेज और निर्यात धीमा

India's Trade Deficit widens in December 2025 : दिसंबर 2025 में भारत का व्यापार...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, मणिपुर में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

69th National School Archery Championship : खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 से 18...

खबरें और भी हैं...