व्लादिमीर पुतिन फिर भारत आ रहे हैं, दिसंबर ही क्यों? जानिए तीन बड़े कारण

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Vladimir Putin is coming to India Again : रूस के राष्ट्रपति पुतिन 4 और 5 दिसंबर 2025 को भारत के दौरे पर आने वाले हैं। यह यात्रा 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन (India-Russia Annual Summit) के लिए है।

विदेश मंत्रालय और क्रेमलिन दोनों ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान पुतिन और मोदी के अलावा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से भी मुलाकात होगी।

पुतिन का भारत दौरे में ‘दिसंबर’ में क्यों?

पुतिन के भारत दौरे का इतिहास देखें तो अधिकांश बार वे दिसंबर में ही आए हैं। इसका मुख्य कारण है कि भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन अक्सर साल के अंत में यानी दिसंबर में होता रहा है।

2025 का यह दौरा भी उसी परंपरा को दोहरा रहा है। इस तरह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत और रणनीतिक साझेदारी के ऐजेंडे के लिए दिसंबर को ही दौरा तय करना एक आदत बन चुकी है।

कैसे मदद करता है मौसम और समय?

दिसंबर का समय भारत में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहता है, विशेष रूप से दिल्ली जैसे शहरों में जो विदेश नेताओं के दौरे और डिप्लोमैटिक बैठकों के लिए अनुकूल माना जाता है।

कई विशेषज्ञों के अनुसार, दिसंबर का मौसम और वार्षिक शिखर सम्मेलन की समय-सारिणी दोनों ने मिलकर पुतिन के दौरे को साल के अंत में सीमित रखे जाने का कारण बनाया है।

इस दौरे से क्या है उम्मीद?

इस बार के दौरे पर दोनों देशों द्वारा रक्षा (जैसे कि एयर-डिफेंस सिस्टम), ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है। पिछले दौरे और बयानबाजी से संकेत मिलते हैं कि कई बड़े समझौते हो सकते हैं।

Share This Article