कोरोना को हमने सीमित संसाधनों में काबू किया, अब बारी विकास की: बन्ना गुप्ता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट झारखंड को उन्नति और प्रगति पर ले जाने वाला बजट हैं।

इस बजट से झारखंड में नई आर्थिक क्रांति आएगी और राज्य विकास के मार्ग पर तीव्र गति से चलेगा।

बुधवार को गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव विजन के साथ सरकार कार्य कर रही हैं।

कोरोना जैसे विपत्ति को सीमित संसाधनों से हमनें काबू किया हैं। अब बारी विकास की हैं। उन्होंने बताया कि बजट में स्वास्थ्य को प्रमुखता दी गई हैं।

इसी के तहत सरकारी अस्पतालों की संरचना दुरुस्त करने पर हमारा फोकस होगा।

साथ ही गांव के अंतिम घर के अंतिम व्यक्ति तक हम स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन बढ़ाने के लिए हम कार्य करेंगे ताकि रोजगार सृजन हो सके और गरीबों तक मुफ्त और बेहतर इलाज प्रदान करना हमारा लक्ष्य होगा।

Share This Article