भ्रष्ट और निकम्मी राज्य सरकार को हटाए बिना हम चैन से नही बैठेंगे: दीपक प्रकाश

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की एक दिवसीय बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की। प्रकाश ने कहा कि संगठन विस्तार और को मजबूती के लिए सगंठनात्मक रोड मैप विद टाइम फ्रेम आवश्यक है।

भाजपा संगठन निर्माण और विस्तार का कार्य राष्ट्र सेवा के लिए करती है।

कोरोना काल में बेहतर संगठन होने पर प्रदेश भर में लोगों की सेवा पार्टी ने की।

उन्होंने कहा कि विफल हेमन्त सरकार के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस लड़ाई को और तेज करना है।

भ्रष्ट और निकम्मी राज्य सरकार को हटाए बिना हम चैन से नही बैठेंगे। जितनी अच्छी तैयारी होगी, संघर्ष उतना ही प्रबल होगा।

उन्होंने जनविरोधी मुद्दे, राष्ट्रीय मुद्दे, स्थानीय मुद्दे, खनिज संपदा के मुद्दे, सड़क, नाली के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं को आंदोलन करने की सलाह भी दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और राज्य की वर्तमान हेमंत सरकार के जनविरोधी निर्णय को जन जन तक पहुंचाना है।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सर्वस्पर्शी भाजपा और सर्वव्यापी भाजपा के निर्माण को लेकर जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों से संगठनात्मक वृत लिये एवम आवश्यक निर्देश भी दिए।

बैठक में संगठन विस्तार और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए सभी जिला समिति, मंडल समिति, शक्ति केंद्र और बूथ समिति पर चर्चा की।

उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष, पुर्व प्रदेश पदाधिकारी, अनुभवी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की भी मदद लेने की सलाह दी। जिले के पदाधिकारियों में कार्य का विभाजन करने की जिम्मेवारी भी सौंपा।

साथ ही समय समय पर बूथ समिति, शक्ति केंद्र, मंडल अध्यक्ष और जिला समिति की बैठक करने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण, समय की पाबंदी और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।

Share This Article