बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव साइक्लोन में हो सकता है तब्दील, कल से …

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather update : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना निम्न दबाव 23 अक्टूबर को चक्रवर्ती तूफान में बदल सकता है। यह जानकारी भारत मौसम विभाग (IMD) ने दी है। इसका प्रभाव ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हो सकता है। इसका कुछ हद तक असर Jharkhand में भी दिख सकता है।

झारखंड में कहीं-कहीं हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को झारखंड के दक्षिण पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर Heavy Rain होने की संभावना है।

इस दौरान कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात भी संभव है। करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

इस स्थान के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को ओडिशा में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 24-25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

IMD ने 24 अक्टूबर को पुरी, खुर्दा, गंजम और जगतसिंहपुर जिलों में Red Alert जारी किया है।

Share This Article