ममता बनर्जी ने करारी हार के बाद इलेक्शन कमीशन पर किया हमला, कहा…

पश्चिम बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी का इस्तीफा से इंकार, चुनाव आयोग पर आरोप, INDIA गठबंधन का मिला समर्थन, विपक्षी एकजुटता को और मजबूत करने का ऐलान

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प. बंगाल : प. बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद अब पूर्व सीएम ममता बनर्जी के हाव-भाव थोड़े बदले नजर आ रहे हैं। कह सकते हैं उन्हें हार का सदमा लगा है या फिर वो इस सच्चाई का सामना नहीं कर पा रही हैं, ऐसा इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया है और साथ ही इलेक्शन कमीशन को विलेन भी बताया।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया।

‘मैं क्यों इस्तीफा दूंगी जब मैं हारी नहीं हूं…

आज प्रेस कांफ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा- ‘मैं क्यों इस्तीफा दूंगी जब मैं हारी नहीं हूं. मुझे बाध्य नहीं किया जा सकता कि मैं इस्तीफा देने जाऊं. नैतिक तौर पे मैं कह रही हूं कि मैं जीती हूं. मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी.

इंडिया गठबंधन को मजबूत किया जाएगा

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया. INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी. अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं तो, वह कल आएंगे. एक-एक करके सब आएंगे. मेरा लक्ष्य बहुत साफ है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी. बिल्कुल एक आम आदमी की तरह. अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है इसलिए मैं एक आम आदमी हूं. आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं. मैं अब एक आजाद पंछी हूं.

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.