हेल्थ

परफ्यूम की खुशबू से क्यों होता है सिर में दर्द?, हो सकती है आपको ये परेशानी

Perfume scent : क्या खूशबूदार चीजों (Aromatic Things) को सूंघने (Smell) के बाद आपको काफी तेज सिरदर्द होता है?

अगर हां, तो इसके पीछे की वजह Fragrance Sensitivity हो सकती है।

यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें खुशबूदार चीजों को सूंघने पर सिरदर्द, रैशेज, स्किन एलर्जी (Skin Allergy), छींकें आना जैसी परेशानियां होने लगती है।

ऐसे में आपको अक्सर खुशबूदार चीजों से दूर करने की सलाह दी जाती है। Fragrance sensitivity की वजह से न सिर्फ सिरदर्द (Headache) होता है, बल्कि इसकी वजह से आंखों में भी परेशानी होने लग सकती है।

यह परेशानी मुख्य रूप से परफ्यूम, फूल, अगरबत्ती (Incense Stick) और सिगरेट (Cigarette) के धुएं जैसी गंधों से ट्रिगर (Trigger) हो सकती है।

खुशबू के प्रति संवेदनशीलता किसी को भी हो सकती है लेकिन अगर आपको Asthma या Allergy है तो इसकी संभावना अधिक होती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

परफ्यूम की खुशबू से क्यों होता है सिर में दर्द?, हो सकती है आपको ये परेशानी Why does the smell of perfume cause headache? You may have this problem

यहां जानें Fragrance Sensitivity के लक्षण

फ्रेगरेंस सेंसटिविटी (Fragrance Sensitivity) के लक्षण आमतौर पर खुशबूदार चीजों के संपर्क में आने के कुछ मिनटों बाद की Trigger होने लगते हैं। हालांकि, कई बार कुछ घंटे बाद भी आपको इसके लक्षण नजर आ सकते हैं।

नाक में गुदगुदी महसूस होना
नासिका मार्ग में जलन होना
आंखों से पानी आना, खुजली होना या फिर लाल दिखाई देना
सूखी खांसी और छींक आने की परेशानी
सिर दर्द और नाक बंद होना, इत्यादि लक्षण नजर आ सकते हैं।

परफ्यूम की खुशबू से क्यों होता है सिर में दर्द?, हो सकती है आपको ये परेशानी Why does the smell of perfume cause headache? You may have this problem

Fragrance Sensitivity की वजह

परफ्यूम (Perfume)
बॉडी लोशन (Body Lotion)
साबुन (Soap)
पाउडर (Powder)
हवाएं चलने पर आने वाली खुशबू
सिगरेट का धुंआ (Cigarette Smoke)
फूड
डिटर्जेंट या फैब्रिक सॉफ्टनर, इत्यादि के कारण यह परेशानी हो सकती है।

परफ्यूम की खुशबू से क्यों होता है सिर में दर्द?, हो सकती है आपको ये परेशानी Why does the smell of perfume cause headache? You may have this problem

Fragrance Sensitivity का इलाज

अगर आपको Fragrance Sensitivity की परेशानी है तो आपको खुशबूदार या फिर Allergy Triggers करने वाली चीजों से बचने की जरूरत है।

खासतौर पर आप बिना खुशबूवाले साबुन, लोशन इत्यादि का प्रयोग करें। वहीं, सजाने के लिए आपको नकली फूलों (Fake Flowers) का प्रयोग करना चाहिए।

परफ्यूम की खुशबू से क्यों होता है सिर में दर्द?, हो सकती है आपको ये परेशानी Why does the smell of perfume cause headache? You may have this problem

अगर आपके घर में कोई व्यक्ति सिगरेट पीता है, तो उन्हें बाहर जाकर पीने की सलाह दें या फिर आप ऐसे व्यक्ति से दूर रहें। ताकि खुशबूदार चीजों से प्रभाव में कम आ सकें।

इसके साथ ही ऐसे मामलों में जहां आप जोखिम से बच नहीं सकते (या जब लक्षण लगातार बने रहते हैं), तो इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है।

इस स्थिति में डॉक्टर आपको कुछ एलर्जी की दवाएं देता है, जिससे आपकी स्थिति में सुधार किया जा सके।

Disclaimer : ये Content सुझाए गए Tips और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी Diet में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker