पलामू में पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र जे हमीदगंज मुहल्ला में सोमवार की देर रात एक महिला ने अपने पति पर गर्म दूध उड़ेल दिया। इससे उसकी मौत (Death) हो गई।

मंगलवार को सूचना पा कर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को मेदिनीनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां से डॉक्टरों ने रांची स्थित रिम्स रेफर (Rims Refer) कर दिया है।

घटना के संबंध में शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा (Police station in-charge Arun Kumar Mahatha) ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस त्वरित कार्यवाही करेगी। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

रवीन्द्रसिंह के माता पिता बचपन मे ही गुजर गए

जानकारी अनुसार हमीदगंज के रवीन्द्र कुमार सिंह (Ravindra Kumar Singh) ने तीन बच्चों की मां राधिका देवी से एक वर्ष पूर्व शादी की थी। विवाह के बाद दोनों अलग अलग रह रहे थे।

रवीन्द्रसिंह के माता पिता बचपन मे ही गुजर गए थे। उनकी चाची ने उन्हें पालकर बड़ा किया। वहीं आरोपी महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि शराब के नशे ने रवीन्द्र ने खौलता हुआ दूध स्वयं पर डाल लिया। इस कारण उसकी मौत हो गई।

Share This Article